दो दोस्तों को वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल
कुरुक्षेत्र हाईवे पर धौडंग गांव के नजदीक शनिवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जासं, यमुनानगर : कुरुक्षेत्र हाईवे पर धौडंग गांव के नजदीक शनिवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अजीजपुर कलां गांव निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम अपने दोस्त बिलासपुर की पावर हाउस कॉलोनी निवासी आइजेक मैसी के साथ बाइक पर रादौर में गया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे काम खत्म करके वे वापस अपने घर लौट रहे थे तो कुरुक्षेत्र हाईवे पर धौडंग गांव के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसमें उसका वे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने आइजेक मैसी को मृत घोषित कर दिया।