दो दिन की बारिश से बदहाल हुई ट्विन सिटी की सड़कें, चोटिल हो रहे वाहन चालक
दो दिन लगातार चली बारिश के कारण ट्विन सिटी की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। शहर के पॉश एरिया में भी सड़कें चलने लायक नहीं है। पूरी तरह गड्ढों में तब्दील इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दो दिन लगातार चली बारिश के कारण ट्विन सिटी की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। शहर के पॉश एरिया में भी सड़कें चलने लायक नहीं है। पूरी तरह गड्ढों में तब्दील इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जिन सड़कों को कुछ दिन पहले बनाया गया था, वह भी टूट चुकी हैं। गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीण एरिया की सड़कों का भी बुरा हाल है। बारिश से पहले पीड्ब्ल्यूडी व नगर निगम ने मिट्टी-गटके से सड़कों के गड्ढों से भरा था, लेकिन अब मिट्टी बाहर आने से परेशानी और भी बढ़ गई है। इनसेट
मॉडल टाउन की सड़कों का बुरा हाल
रिक्शा चौक से शिवाजी पार्क पार्क रोड व पार्क के आसपास की सड़क की हालत खराब हो गई है। इसकी खस्ता हालत काफी समय से है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत ऐसी है कि धीरे से चलाने पर भी चालक के गिरने का भय बना रहता है। बीते वर्ष क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही सड़कों से बजरी बाहर आ गई। यह शहर का पॉश एरिया है बावजूद इसके सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। इसी प्रकार, नेहरू पार्क से प्यारा चौक तक सड़क गड्ढों में तब्दील है। गत दिनों मिट्टी से गड्ढे भरे थे। यह मिट्टी भी गड्ढों से बाहर आ गई है। बुधवार को दो बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। गड्ढे से बचने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इसके अलावा छोटी लाइन पर भी गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। इनसेट
रादौर क्षेत्र में भी सड़कें सड़कें टूट कर बिखर गई हैं। टूटी सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खस्ता हालत में हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल जठलाना-रादौर मार्ग का है। यह पूरी तरह टूट चुका है। रादौर-खेड़ी लक्खासिंह की हालत भी ठीक नहीं है। रादौर से 10 किलोमीटर दूर खेड़ी लक्खासिंह तक यह सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है। टूटी सड़क बनवाने के लिए कई बार क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।