20 से हड़ताल पर रहेंगे आढ़ती, प्लाईवुड फैक्ट्रियों को नहीं देंगे माल
फंसी पेमेंट को लेकर प्लाईवुड व्यापारियों के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया है। सफेदा पापुलर आढ़तिया संगठन की बैठक में इस संबंध में अहम निर्णय लिए गए। जिसमें एसोसिएशन ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब चार प्रतिशत आढ़त जोड़कर पेमेंट एक से दस दिन के अंदर देनी होगी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
फंसी पेमेंट को लेकर प्लाईवुड व्यापारियों के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया है। सफेदा पापुलर आढ़तिया संगठन की बैठक में इस संबंध में अहम निर्णय लिए गए। जिसमें एसोसिएशन ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब चार प्रतिशत आढ़त जोड़कर पेमेंट एक से दस दिन के अंदर देनी होगी। यदि कोई आढ़ती इस निर्णय के खिलाफ चलेगा, तो एसोसिएशन उस पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। यदि फैक्ट्री मालिक भी नियमानुसार पेमेंट नहीं करते हैं, तो उन्हें भी माल नहीं दिया जाएगा।
यदि को फैक्ट्री मालिक माल सीधा मंगाएगा, तो उसको कोई भी आढ़ती आगे से माल नहीं देगा। उसका पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया जाएगा। 19 अक्टूबर तक माल बेचा जाएगा। इसके बाद हड़ताल रहेगी। यदि कोई आढ़ती फिर भी माल बेचता है, तो एसोसिएशन उस पर जुर्माना लगाएगी। साथ ही उसका माल भी जब्त कर लिया जाएगा। यदि कोई फैक्ट्री मालिक भी हड़ताल के दौरान माल उतरवाता पाया गया, तो उसका भी हड़ताल खुलने के बाद बहिष्कार किया जाएगा।