खनन सामग्री से भरे ट्रक भिड़े, चालक की मौत
जागरण संवाददाता यमुनानगर ब¨ठडा के गांव नंदगढ़ निवासी 2
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 03:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
ब¨ठडा के गांव नंदगढ़ निवासी 28 वर्षीय बलकरण ¨सह कुरुक्षेत्र की ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता है। वह ट्रक लेकर खिजराबाद जोन में खनन सामग्री लेने के लिए आया था। यहां से ट्रक में माल लेकर कुरुक्षेत्र के लिए निकला। जब वह हरनौल गांव के पास पहुंचा, तो सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसका ट्रक टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक बलकरण फंस गया। वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें