Move to Jagran APP

त्रिवेणी चौक का नाम बदलकर माता सावित्रीबाई फुले किया

त्रिवेणी चौक का नाम बदलकर अब माता सावित्रिबाई फुले चौक रखा गया है। शनिवार को स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने माता सावित्रिबाई फुले चौक का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 07:43 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 07:43 AM (IST)
त्रिवेणी चौक का नाम बदलकर माता सावित्रीबाई फुले किया
त्रिवेणी चौक का नाम बदलकर माता सावित्रीबाई फुले किया

संवाद सहयोगी, रादौर : त्रिवेणी चौक का नाम बदलकर अब माता सावित्रिबाई फुले चौक रखा गया है। शनिवार को स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने माता सावित्रिबाई फुले चौक का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि सावित्री बाई फुले महान व्यक्तित्व की स्वामी थी। उन्होंने समाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिये आवाज उठाई थी। हमें समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिये फुले द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने की आवश्यकता हैं। सावित्रीबाई फुले प्रथम शिक्षित नारी थी। जिन्होंने उस समय के शिक्षित पुरूषों व ब्राहमणों ने प्रताडि़त किया। इसके बावजूद वह विचलित नहीं हुई। फुले दंपती ने अपमान सहकर कन्याशालाओं को जगह जगह स्थापित कराया। 18 स्थानों पर पाठशालाएं शुरू की गई। सती प्रथा, विधवा मुंडन का विरोध एवं विधवा विवाह का समर्थन किया गया। इस अवसर पर शालू मेहता, संदीप सैनी, अनिल सैनी, रोशनलाल सैनी, जसपाल पोटली, बिद्र सैनी, हुकमचंद सैनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.