प्राकृतिक चिकित्सा से कर रहे बीमारियों का इलाज
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: बीमारियों को प्राकृतिक उपचार व योग से ठीक करने में कंचन से
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: बीमारियों को प्राकृतिक उपचार व योग से ठीक करने में कंचन सेवा संस्थान मुफ्त सेवाएं दे रहा है। यह बात संस्थान की प्रदेशाध्यक्ष विक्रम चौहान ने कही। वह शुक्रवार को संस्थान कार्यालय में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संस्थान की नींव राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने दी। जो कमर, घुटना के दर्द, मधुमेह, मोटापा, थायरेड, गैस एसिडिटी, जलन, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, अल्सर, कब्जा, अ¨नद्रा, त्वचा रोग आदि का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से कर रहा है। संस्थान मासिक पत्रिका कंचन सेवा भी प्रकाशित कर रहा है। समय-समय पर राम, भागवत, शिव कथा कराता है। समन्वयक खुशी ने कहा कि संस्थान मेरा ईमान बुजुर्गों का सम्मान नाम से कार्यक्रम 11 फरवरी को करेगा। जिसमें दिव्यांगों का टेलेंट शो व 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का फैशन शो होगा। विक्रम चौहान व खुशी ने बताया कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गत 25 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व समन्यवक चुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो जिम्मेवारी उनको सौंपी गई है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। संस्थान के प्रचार, प्रसार व मानव सेवा का हर संभव प्रयास करेंगे।