जनगणना 2021 के लिए दिया प्रशिक्षण
जनगणना-2021 को सुचारू रूप से करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजस्व अधिकारी अभिषेक व जनगणना अधिकारी हरीदास ने जनगणना के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जनगणना-2021 को सुचारू रूप से करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजस्व अधिकारी अभिषेक व जनगणना अधिकारी हरीदास ने जनगणना के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
राजस्व अधिकारी अभिषेक ने बताया कि भारत सरकार हर 10 वर्ष के बाद जनगणना करवाई जाती है। देश में यह 8वीं जनगणना है तथा हरियाणा में जनगणना 6वीं बार करवाई जा रही है। यह देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह जनगणना दो चरणों में हो रही है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रथम मई से 15 जून के मध्य किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसख्या की परिगणना 9 फरवरी 2021 से 28 फरवरी व रीविजनल राउंड 1 से 5 मार्च 2021 के मध्य आयोजित किया जाएगा। हरियाणा में पहली बार जनगणना डिजिटल मोड पर करवाई जा रही है। जनगणना के लिए 49 मास्टर ट्रेनरों को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया जा गया है।