कलस्टर के विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षित किया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कलस्टर स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य हुकम सिंह ने शिविर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सदस्यों का जागरूक होना आवश्यक है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कलस्टर स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य हुकम सिंह ने शिविर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सदस्यों का जागरूक होना आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर एबीआरसी प्रदीप कुमार ने सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय प्रबंधन समिति का स्वरूप व संरचना, दायित्व, भागीदारी, सरकारी राशि का खर्च, लेखा रिकार्ड व मिड डे मील की जानकारी दी। महेंद्र सिंह कलेर ने समग्र शिक्षा योजना की जानकारी दी। इस मौके पर कुलदीप सिंह, पवन कुमार, दीपा शर्मा, अंजू शर्मा, अजय कुमार, सोहन विक्रम सिंह, विक्रांत बक्शी, अनिल कुमार उपस्थित थे।