विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:05 PM (IST)

यमुनानगर के साढौरा थाना क्षेत्र में एक डंपर ने बाइक सवार राजबीर सिंह को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. साढौरा के सालेहपुर गांव में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. 45 वर्षीय राजबीर सिंह की टक्कर से गंभीर घायल होकर मौत।

  3. लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर के कारण हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव सालेहपुर के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झंडा निवासी 45 वर्षीय राजबीर सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के भाई सोहन लाल ने बताया कि उनका भाई शुक्रवार को किसी काम से बाइक से जा रहा था। जब वह गांव सालेहपुर के पास पहुंचा। तभी एक चालक डंपर लेकर लापरवाही से चलाते हुए आया और उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।