ट्रेड लाइसेंस के विरोध में आंदोलन जारी रखेंगे व्यापारी
फर्कपुर में रवि नीला नेतृत्व में व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फर्कपुर में रवि नीला नेतृत्व में व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में बैठक हुई। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया।
उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि व्यापारी वर्ग संकट से जूझ रहे हैं। सरकार स्थानीय व्यापारियों को भूल कर विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के प्रयास कर रही है। जब सरकार ने स्टांप ड्यूटी बढ़ाई तो उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा बार-बार इसे वापस करने की मांग की थी। ट्रेड लाइसेंस को भी समाप्त कराए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार नए टैक्स लगाकर प्रताड़ित कर रही है। नगर निगम का काम निगम क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने का है, लेकिन सरकार की मनमानी से नगर निगम के अधिकारी अब इनकम टैक्स और सेल टेक्स का काम करते हुए व्यापारियों की बैलेंस शीट चेक करेंगे। सरकार द्वारा ट्रेड लाइसेंस को जबरन थोपना व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित करना है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष दीपक कपूर, सागर विनायक, चेतन भिक्षु, अभिराज राणा, संदीप गांधी, कपिल मल्होत्रा, सुनील शर्मा, राजकृष्ण, प्रिस, हन्नी, चेतन, वंश ठकराल, सचिन मदान, सुभाष, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।