पोस्टर मेकिंग में अव्वल छात्राओं का कॉलेज में किया स्वागत
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा का नाम रोशन करने वाली छात्राओं वैशाली कोचर और जानकी देवी का सोमवार को स्वागत किया गया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा का नाम रोशन करने वाली छात्राओं वैशाली कोचर और जानकी देवी का सोमवार को स्वागत किया गया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फोटोशॉप, कोरेल ड्रा या माइक्रोसॉफ्ट पेंट में से किसी भी एक सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके दी गई। थीम डिजिटल इंडिया पर पोस्टर डिजाइन करना था। पोस्टर डिजाइन करने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। छात्राओं की टीम ने दी गई समय अवधि में डिजाइन कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. व¨रदर गांधी ने अन्य छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।