रैली निकालकर दिया जल बचाने का संदेश
ब्रिज ऑफ होप डे केयर सेंटर की और से जल बचाव पर रैली का आयोजन किया गया। निर्मल सिंह ने बताया कि जल का हमारे जीवन मे अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : ब्रिज ऑफ होप डे केयर सेंटर की और से जल बचाव पर रैली का आयोजन किया गया। निर्मल सिंह ने बताया कि जल का हमारे जीवन मे अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जल के बिना जीवन असंभव है। इसलिए हमें जल बचाना चाहिए। रैली का शुभारंभ बीओएच सेंटर से हुआ। इसके बाद रैली छोटा बांस, कमेटी चौक, मेन बाजार और हरिजन बस्ती आदि स्थानों से गुजरी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें