Move to Jagran APP

रक्षा बंधन पर पेड़ों को राखी बांध लिया रक्षा का वचन

रक्षा बंधन भाई बहन के रिश्ते का त्योहार। कनालसी गांव की शिवी राणा ने अपने भाई रणजोर सिंह व अमन को राखी बांधने से पूर्व पेड़ों को राखी बांध रक्षा का वचन लिया। इसके लिए यमुना बचाओ समिति के पदाधिकारियों से प्रेरणा मिली है। पदाधिकारियों ने भी इस पर्व पर पेड़ों की रक्षा के लिए राखी बांधने का प्रण लिया है। समिति यमुना को बचाने की दिशा में काफी समय से काम कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:33 AM (IST)
रक्षा बंधन पर पेड़ों को राखी बांध लिया रक्षा का वचन
रक्षा बंधन पर पेड़ों को राखी बांध लिया रक्षा का वचन

पोपीन पंवार, यमुनानगर

loksabha election banner

रक्षा बंधन भाई बहन के रिश्ते का त्योहार। कनालसी गांव की शिवी राणा ने अपने भाई रणजोर सिंह व अमन को राखी बांधने से पूर्व पेड़ों को राखी बांध रक्षा का वचन लिया। इसके लिए यमुना बचाओ समिति के पदाधिकारियों से प्रेरणा मिली है। पदाधिकारियों ने भी इस पर्व पर पेड़ों की रक्षा के लिए राखी बांधने का प्रण लिया है। समिति यमुना को बचाने की दिशा में काफी समय से काम कर रही है। शिवी राणा बताती हैं कि इनके दादा किरणपाल राणा डेढ दशक से यमुना बचाओ के लिए कार्य कर रहे हैं। पिता पंकज व माता रिकू भी मुहिम से जुड़ी हैं। दादा के सामने उन्होंने बात रखी थी कि इस बार रक्षा बंधन पर वे भाइयों की तरह पेड़ को भी राखी बांधेगी। उन्होंने इस पर स्वीकृति जताई। समिति के सभी पदाधिकारी रक्षा बंधन पर पेड़ों को राखी बांधेंगे। उनका ये भी कहना है कि कॉलेज में उनको सेमिनार में बताया गया कि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण ये दिक्कत आ रही है। इसलिए उन्होंने पेड़ों को बचाने के लिए ये मुहिम शुरू की। क्लास में साथ पढ़ने वाली छात्राएं इस मुहिम में शामिल हैं। पेड़ काटने पर है जुर्माने का प्रावधान

यमुना किनारे पर हरियाली रहे इसके लिए सैकड़ों पौधे लगाए हैं। जो अब पेड़ बन चुके हैं। समिति पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है। पूरे गांव व आसपास के लोगों को हिदायत दी हुई कि कोई पेड़ नहीं काटेगा। पेड़ काटते हुए कोई मिला तो उस पर जुर्माना का प्रावधान भी है। समिति के सख्त कानून का सभी लोग अनुपालन करते हैं। इसी तरह जलीय जीवों की रक्षा का संकल्प भी समिति की ओर से लिया गया है। पूरे गांव में जलीय जीवों के शिकार पर प्रतिबंध है। इसके लिए बकायदा नदी किनारे बोर्ड भी लगाया गया है। अगर कोई शिकार करता मिला तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। कर ली है तैयारी

गांव के पूर्व सरपंच मेघ सिंह का कहना है कि पेड़ों को राखी बांधने व पौधारोपण की तैयारी कर ली है। बराबर के गांव में भी इस तरह की मुहिम चलाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने लक्ष्य रखा कि हर सदस्य कम से कम पांच पौधे रोपित करेगा। उन्होंने शिवी के इस कदम की सराहना की है।

संघ भी इस दिशा में करेगा कार्य

भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष सुरेश पाल राणा का कहना है कि समिति के सुझाव पर संघ भी इस दिशा में काम करेगा। ताकि अधिक से अधिक पौधे रोपित हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.