तीन को होगी सरकार से आरपार की लड़ाई : हरपाल
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल की ओर से तीन फरवरी को पिपली में होने वाली किसान मजदूर रैली को लेकर कई गांव का दौरा किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल की ओर से तीन फरवरी को पिपली में होने वाली किसान मजदूर रैली को लेकर कई गांव का दौरा किया गया। भटोली, हरिपुर जाटान, काठवाला, कैल, रूलाखेड़ी, खंडवा गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान है। फसल का भाव किसान को नहीं मिल रहा।किसान की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जब तक किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ नहीं होता। किसान की फसल 50 प्रतिशत पर नहीं बिकती। किसान सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगा, जिसमें महिलाएं भी काफी संख्या में भाग लेंगी। किसान हितेषी होने का सबूत दे। सरकार ने किसानों से वायदे किए थे, परंतु आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जींद उपचुनाव में भी किसान सरकार का विरोध करेंगे। उसके प्रत्याशी को पूरी तौर पर हराने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर संजू गोंदिया ना म¨हद्र ¨सह ध्यान ¨सह रणबीर ¨सह मायाराम पूर्ण चंद चमेल ¨सह मनदीप रोड छप्पर राजीव ससोली विकी आदि किसान मौजूद थे।