Move to Jagran APP

सगाई समारोह से महिला का पर्स चोरी, तीन किशोरों पर शक

मधु होटल में रिग सेरेमनी से महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में करीब 80 हजार रुपये सोने की चेन व शगुन के लिफाफे थे। शक वहीं पर आए तीन किशोरों पर है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:17 AM (IST)
सगाई समारोह से महिला का पर्स चोरी, तीन किशोरों पर शक
सगाई समारोह से महिला का पर्स चोरी, तीन किशोरों पर शक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मधु होटल में रिग सेरेमनी से महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में करीब 80 हजार रुपये, सोने की चेन व शगुन के लिफाफे थे। शक वहीं पर आए तीन किशोरों पर है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

विष्णुनगर के मुकेश कपूर की छह अक्टूबर को रिग सेरेमनी थी। उसकी मां संतोष देवी के हाथ में पर्स था। जिसमें करीब 80 हजार रुपये, सोने की चेन, चूडियां व शगुन के लिफाफे थे। जब वह खाना खाने के लिए गई, तो पर्स उसकी मामी को देकर गई। उसने मेज पर ही पर्स रखा हुआ था। वह पास बैठे बच्चे का नाक साफ करने लगी। इसी दौरान पर्स चोरी मिला। इस दौरान फुटेज देखी, तो 15-16 साल के किशोर वहां पर घूमते मिले। उन पर ही चोरी का शक जताया जा रहा है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, ज्ञानेवाला के किरणपाल ने बताया कि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। सुबह होने पर उन्हें पता लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शव मिला, पहचान नहीं

जासं, यमुनानगर :

संत निश्चल सिंह स्कूल के पास 47 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.