Move to Jagran APP

लोकतंत्र का यह आधार वोट न कोई हो बेकार

हर एक वोट जरुरी होता है। जो लोकतंत्र को मजबूत करता है। इसलिए सभी मतदान जरूर करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दैनिक जागरण का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:01 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 07:01 AM (IST)
लोकतंत्र का यह आधार वोट न कोई हो बेकार
लोकतंत्र का यह आधार वोट न कोई हो बेकार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हर एक वोट जरुरी होता है। जो लोकतंत्र को मजबूत करता है। इसलिए सभी मतदान जरूर करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दैनिक जागरण का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में सिविल अस्पताल के प्रांगण में हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रबुद्ध बोले कि कर्मियों के हित में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है।

loksabha election banner

चुनाव में वोट डालना सभी का अधिकार है। फिर महिलाएं पीछे क्यों रहे। अपने अधिकार को समझते हुए अपने वोट का प्रयोग जरूर करें। किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी समझ से वोट देनी चाहिए। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान दे।

मिथलेश, जगाधरी संविधान में ही वोट डालने का अधिकार दिया गया है। चुनाव में महिलाओं का मतदान फीसद कम रहता है। यह अच्छी बात नहीं है। अपने अधिकार को समझकर मतदान जरूर करें। आजाद नगर की साइड कई कॉलोनी ऐसी हैं जिनके नजदीक पड़े खाली प्लाट में गंदा पानी जमा रहता है। निकासी की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

-दिप्ती, शांति कॉलोनी, यमुनानगर महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता आई है। गांव में आज भी महिलाएं घूंघट में रहकर वोट के प्रति जागरूक नहीं है। मगर संविधान में सभी का समानता का अधिकार है। महिलाएं सही प्रत्याशी का चुनाव कर सकती है। महिलाएं उसी को वोट दें जो समस्याओं को हल करें।

-सुशीला, माडल टाउन चुनाव में हर एक वोट की कीमती होता है। फिर चुनाव में महिलाएं क्यों पीछे रहे। महिलाएं भी वोट डालने के लिए जागरूक हो। यदि हर वोट डाला जाएगा तो एक बेहतर सरकार बनेगी और आगे काम होंगे। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

डॉ. शीबा, जगाधरी वर्कशाप

आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं जहां महिलाएं अपने परिवार के कहने पर ही वोट डालने जाती है। ऐसा नहीं होने चाहिए। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी जरूरी है। तभी महिलाएं के मुद्दों पर विचार होगा। शहर में शिक्षण संस्थान कम है। इसमें इजाफा होना चाहिए।

डॉ. साहिल, अच्छे नेता का चुनाव तभी होगा। जब सभी वोट का प्रयोग करेंगे। अमूमन महिलाएं वोट डालने में लापरवाही करती है। वोट डालने के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। वोट डालने का अधिकार मिला है। एकजुटता के बिना कोई बात सिरे नहीं चढ़ती।

डॉ. विजय दहिया, चिकित्सक अधीक्षक

चुनाव को भी पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए। महिलाएं अपने वोट का प्रयोग करें। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को वोट की आयु होते ही अपना वोट बनवाने का कार्य करें। चुनाव के समय महिलाएं वोट का प्रयोग जरूर करें।

डॉ. संजना दुआ, जगाधरी वोट डालना उनका अधिकार है। वोट डालने के प्रति वे जागरूक रहे हैं। वोट डालने के लिए वे सबसे पहले मतदान केंद्र पर पहुंचते हैं। उनकी नजर में जिले में भी मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। जहां बच्चे पढ़कर कर चिकित्सक बन सकेंगे।

डॉ. शिव कुमार, हरबंसपुरा, राइट टू वोट संविधान में मिला हुआ है। फिर महिलाएं वोट डालने में क्यों पीछे रहे। सभी वोट का प्रयोग करेंगे। तभी हम अच्छे नेता का चुनाव कर सकेंगे। महिलाएं किसी के कहने पर वोट न देकर अच्छा नेता का चुनाव कर वोट दें।

मंजीत कौर, आइटीआइ पहले महिलाएं जो बंदिश में वोट डालती थी। अब बदलाव का समय आ गया है। महिलाएं वोट डालने के प्रति जागरूक हो। अगर महिलाएं वोट का प्रयोग नहीं करेगी तो फिर उनकी आवाज भी दबकर रह जाती है। महिलाएं आजाद हैं। अपनी इच्छा से वोट दें।

डॉ. मनेंद्र, हुडा सेक्टर 17

मतदान के दिन को पर्व की तरह मनाना चाहिए। मतदान के दिन कई महिलाएं घर परिवार के कामों में व्यस्त रहती है। वोट डालने के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उत्थान पर और कार्य होने चाहिए। महिलाएं आत्मनिर्भर हो इस पर प्लानिग होनी चाहिए।

रितु, तेजली महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ानी जरूरी है। तभी महिलाएं के मुद्दों पर विचार होगा। महिलाएं परिवार के सदस्य के कहने पर वोट डालती थी। ऐसा नहीं होना चाहिए। अपने वोट का प्रयोग मर्जी से करना चाहिए। ये उनकी आजादी है।

डॉ. नमिता, माडल टाउन जनप्रतिनिधि जन समस्या सुनने के लिए बार दरबार लगाए। जिससे फरियादी उसके पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इससे उसको भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तभी देश व समाज का विकास होगा।

संदीप, विकास नगर

यातायात की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। रोडवेज में बसों की संख्या बढ़े तो यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा। ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो हमारी समस्याओं पर ध्यान दे और समाधान करने का प्रयास करे।

रमेश कुमार, सावनपुरी

वोट डालने से पीछे नहीं हटनी चाहिए। मतदान के दिन सबसे पहले मतदान कक्ष जाना चाहिए। शिक्षा में सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी कॉलेज होना चाहिए। शिक्षा को बढ़ावा देने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें।

मोहित त्यागी, गोबिदपुरी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.