पुलिस तंत्र की पहुंच से दूर संघ कार्यकर्ता की बेटी
पुलिस तंत्र की पहुंच से दूर संघ कार्यकर्ता की बेटी
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
संघ कार्यकर्ता की बेटी की तलाश में लगा पुलिस का तंत्र फेल साबित होता दिख रहा है। पांच दिन से पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर चंडीगढ़ तक ढूंढ़ने का दावा कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इस प्रकरण को लेकर हिदू संगठनों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन भी किया गया है।
दस जून को संघ कार्यकर्ता की बेटी का अपहरण हुआ था। आरोप हमीदा के ही नबील पर लगा। पुलिस ने नबील पर अपहरण का केस दर्ज किया। दस जून को उसने नबील से पिजौर में निकाह कर लिया है। इस मामले में 17 जून को सुनवाई होनी है। इस प्रकरण के बाद से ही हमीदा में तनाव की स्थिति हुई है। पुलिस की सुस्ती पर नाराजगी
हिदू संगठनों की सनातन धर्म मंदिर में भी बैठक हुई। जिसमें इस प्रकरण को उठाया गया। हिदू संगठनों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है। विहिप के जगाधरी नगर प्रमुख पंडित उदयवीर शास्त्री का कहना है कि वह लड़की जल्द से जल्द तलाश करें। बाद में यदि प्रशासन ने कानूनी तर्क बताए, तो तनाव और अधिक बढ़ सकता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप