100 दिन तक दौड़ लगाने की प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक ने सम्मानित
यमुनानगर 100 दिन दौड़ लगाने वाले विजेताओं को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सम्मनित किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
100 दिन दौड़ लगाने वाले विजेताओं को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सम्मानित किया गया। एक मई से आठ अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को 100 दिन दौड़ना था। प्रतिभागी को एक दिन में दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। जब तक यह दौड़ पूरी न हो। इस बीच में कोई भी अवकाश नहीं था।
आयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि 100 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया। 100 दिन तक केवल 25 प्रतिभागी ही हरह गए थे। इनमें जतिन मार्कन ,निखिल बत्रा ,गोपाल सिंह ,देवेंद्र , वरुण जिदल ,कपिल गौरव ,वरुण ,डिपल ,अलीशा, तान्या ,दीपमाला व प्रतीक ने दौड़ पूरी की। सर्वाधिक स्कोर जतिन मार्कन ने 2020 किलोमीटर पूरे कर बनाया। निखिल बत्रा ने 2000 किलोमीटर, गोपाल सिंह ने 1000 किलोमीटर ,देवेंद्र ने 603 किलोमीटर, वरुण जिदल ने 555 किलोमीटर पूरे किए। समापन पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विजेताओं को सम्मानित किया।