Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को हुआ समापन

720 प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर रोडवेज का निजीकरण करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:28 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:28 AM (IST)
दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को हुआ समापन
दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को हुआ समापन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 720 प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर रोडवेज का निजीकरण करने का आरोप लगाया। दो दिवसीय हड़ताल का देर शाम समापन हो गया।

loksabha election banner

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान रतन ¨सह कलानौर व देव ¨सह नरवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 720 प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर चला रही है। हड़ताल से पहले कर्मचारियों पर सरकार ने एस्मा लगा दिया। फिर भी जो कर्मचारी हड़ताल पर गए उन पर लाठीचार्ज किया गया। सैकड़ों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर से एस्मा के तहत निलंबित कर्मचारियों को बहाल व मुकदमों को रद नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.