रैली से बताए एड्स से बचाब के तरीके
जिला रेडक्रॉस समिति ने गुरु गोविद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ मिलकर विश्व एड्स जागरूकता रैली निकाली। रेडक्रॉस समिति के सचिव रणदीप सिंह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के अलग-अलग एरिया से गुजरती हुई वापस कॉलेज परिसर में पहुंची।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला रेडक्रॉस समिति ने गुरु गोविद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ मिलकर विश्व एड्स जागरूकता रैली निकाली। रेडक्रॉस समिति के सचिव रणदीप सिंह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के अलग-अलग एरिया से गुजरती हुई वापस कॉलेज परिसर में पहुंची।
कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली के साथ-साथ लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में बताया। उनको बचाव के उपाय बताए। प्रोजेक्ट की मैनेजर शबनम ने बताया की एड्स एक जानलेवा बीमारी है। एचआईवी वायरस से मानव शरीर में फैलती है। मानव के शरीर को कमजोर कर देती है। इससे मानव की बीमारी से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। रेडक्रॉस समिति यमुनानगर के सचिव ने बताया अगर बीमारी का पता समय पर लग जाए तो इसकी जांच भी हो सकती है।