बस में टिकट काटने वाला कंडक्टर अब बच्चों को पढ़ाएगा क, ख, ग
सात साल से रोडवेज बस में टिकट काट रहा कंडक्टर संजीव अब बच्चों को क ख ग पढ़ाएगा। उसका चयन जेबीटी में हुआ है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सात साल से रोडवेज बस में टिकट काट रहा कंडक्टर संजीव अब बच्चों को क, ख, ग पढ़ाएगा। उसका चयन जेबीटी में हुआ है।
2012 में लगे थे कंडक्टर : संजीव कुमार जिला करनाल के ऊंचा सवाना गांव के रहने वाले हैं। वे शिक्षक बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत में कुछ ओर ही लिखा था। हाथ में कलम की जगह टिकट पंच करने की मशीन आ गई। वर्ष 2012 में रोडवेज में कंडक्टर के पद पर भर्ती हो गए। संजीव ने हिदी से एमए, जेबीटी की थी। इसी दौरान तत्कालीन सरकार के समय में जेबीटी की भर्ती निकली। लेकिन वर्ष 2014 में इस भर्ती का मामला कोर्ट में चला गया। बच्चों को पढ़ाने के लिए उत्सुक हूं : संजीव
संजीव ने बताया कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। इस वक्त उनकी ड्यूटी यमुनानगर-करनाल रूट पर है। सारा दिन बस में ही बीत जाता है। अभी उसे स्कूल अलॉट नहीं हुआ है। रोडवेज में कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करनी है, जिसके बाद वह रिलीव हो जाएगा।