Move to Jagran APP

टैक्स व ट्रेड लाइसेंस से बढ़ रही अफसरशाही, विरोध में व्यापारी

नगर निगम के ट्रेड लाइसेंसों के विरोध में व्यापारी लामबंद होते

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:39 AM (IST)
टैक्स व ट्रेड लाइसेंस से बढ़ रही अफसरशाही, विरोध में व्यापारी
टैक्स व ट्रेड लाइसेंस से बढ़ रही अफसरशाही, विरोध में व्यापारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर:

loksabha election banner

नगर निगम के ट्रेड लाइसेंसों के विरोध में व्यापारी लामबंद होते जा रहे हैं। आरोप है कि ट्रेड लाइसेंस से छोटे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा। इसका लाभ बडे़ कारपोरेट को होगा। विरोध में व्यापारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में व्यापारियों की बैठक उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महेंद्र मित्तल ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यापारियों को नोटिस भेज कर डराया जा रहा है। नए टैक्स व लाइसेंस से व्यापारियों का शोषण हो रहा है। विरोध में एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर में नुक्कड़ सभाएं करेंगे।

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ व्यापारियों के रोष बढ़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी अधिकारी सफाई नहीं करवाते। सड़के टूटी पड़ी हैं। नगर निगम में शामिल हुए 40 से ज्यादा गांवों का बुराहाल है। यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां पर रहने वाले लोगों की भी व्यापारियों की तरह सुनवाई नहीं हो रही हैं। प्रधान ने कहा कि सभी जिलों में नुक्कड़ सभाएं कर व्यापारियों को संगठित किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ट्रेड लाइसेंस को समाप्त कर व्यापारियों का सहयोग किया जाए। लाइसेंस व टैक्स से अफसरशाही को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान यमुना बचाओ समिति से रक्षा मित्तल, अरूणा कौशिक, सुमन , ट्रांसपोर्ट उद्योग व्यापार मंडल से तारा चन्द सैनी, जसविद्र सिंह, करनैल सिंह, संजय मित्तल, संदीप गांधी, अभिराज राणा, गोपाल शर्मा, सन्नी गौतम, समीर पपनेजा, सब्जी मंडी से सचिन बजाज, राजीव ओबराय, अश्वनी शर्मा, सुशील पाल पांसरा, नितिन ग्रोवर कैंप, मिलन अग्रवाल, मनीष बख्शी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.