Move to Jagran APP

नहर में नहाते समय डूबा किशोर, नहीं लगा सुराग

पुलिस व गोताखोर तलाश में लगे हैं। बूड़िया निवासी 14 वर्षीय साहिल अपने दो दोस्तों के साथ देर शाम नहर में नहाने के लिए गया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 05:22 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 05:22 AM (IST)
नहर में नहाते समय डूबा किशोर, नहीं लगा सुराग
नहर में नहाते समय डूबा किशोर, नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

यमुनानहर में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर डूब गया। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व गोताखोर तलाश में लगे हैं।

बूड़िया निवासी 14 वर्षीय साहिल अपने दो दोस्तों के साथ देर शाम नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए वह नहर के बीच में चला गया। इस दौरान वह डूबने लगे। उसके दोस्त घबराकर बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। परिवार के लोगों को पता लगा, तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान किशोर के नहर किनारे कपड़े भी मिले। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना बुडिया प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है। गोताखोर भी लगे हुए हैं। अभी तक पता नहीं लग सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.