'दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही हूं...', कहकर यमुनानगर में घर से निकली किशोरी ने नहर में लगाई छलांग; शव बरामद
यमुनानगर में हमीदा हेड से नहर में कूदी 16 वर्षीय किशोरी जिया का शव धनौरा पुल के पास मिला। वह ...और पढ़ें

घर से जन्मदिन समारोह में जाने की बात कह निकली किशोरी, नहर में लगाई छलांग।
HighLights
16 वर्षीय किशोरी जिया का शव यमुनानगर नहर से बरामद हुआ
वह 23 सितंबर को घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी
परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया, पुलिस मामले की जांच कर रही
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हमीदा हेड से नहर में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव रविवार की शाम जठलाना थाना क्षेत्र में धनौरा पुल के पास मिला।
उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के आईटीआई चौक निवासी 16 वर्षीय जिया के रूप में हुई है। वह 23 सितंबर को घर से किसी दोस्त के जन्मदिन समारोह जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में उसने किसी अनजान नंबर से अपनी बहन को काल कर कहा था कि अब वह वापस नहीं आएगी।
मृतका मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 23 सितंबर को जिया की मां, बहन और छोटा भाई किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जिया उस समय घर पर थी और बाद में अकेली घर से निकली थी।
सोमवार को यहां पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे उसके स्वजन ने बताया कि करीब पांच महीने पहले भी वह घर से लापता हो गई थी। दो दिन बाद वह वापस घर लौट आई थी। जिस कारण उस समय कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।
इस बार भी यही उम्मीद थी कि वह वापस आ जाएगी। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नहर से शव मिला है। स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।
