बेटियों को बेटों की तरह करें शिक्षित : कश्यप
बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान है। शिक्षित होकर ही हम अपने देश को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। देश के लोगों को शिक्षित करने में प्राइवेट स्कूलों का बहुत बड़ा योगदान है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यह बातें राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने रविवार को दून पब्लिक स्कूल बुबका में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान कही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, रादौर : बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान है। शिक्षित होकर ही हम अपने देश को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। देश के लोगों को शिक्षित करने में प्राइवेट स्कूलों का बहुत बड़ा योगदान है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यह बातें राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने रविवार को दून पब्लिक स्कूल बुबका में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान कही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कश्यप ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें पढ़ लिखकर देश का अच्छा नागरिक बनना चाहिए। अभिभावकों को बेटों की तरह बेटियों को भी अधिक से अधिक शिक्षित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समां बांधा। बच्चों ने ¨हदी, पंजाबी, अंग्रेजी, राजस्थानी, गीतों पर जोरदार डांस किया। बच्चों ने सामाजिक बुराइयों को लेकर लघु नाटक पेश किया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के संग उनके अभिभावक भी मंच पर झूमे।
¨प्रसिपल रेखा कांबोज ने कार्यक्रम में वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका, प्रवीण चौधरी चेयरमैन दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट व पूर्व विधायक चौधरी लहरी ¨सह ने की। स्कूल के निदेशक सुरेन्द्र कांबोज और ¨प्रसिपल रेखा कांबोज ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।