सोलो जूनियर सूफी गायन में प्रथम रहा तमन शर्मा
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17 के विद्यार्थियों ने डीएवी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सूफी गायन प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन बहुत ही खूबी के साथ किया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17 के विद्यार्थियों ने डीएवी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सूफी गायन प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन बहुत ही खूबी के साथ किया। इस प्रतियोगिता में सोलो सूफी गायन जूनियर ग्रुप में तमन शर्मा ने प्रथम स्थान और सीनियर ग्रुप में श्रुति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सूफी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान और सीनियर ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 10 स्कूलों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने ने भाग लिया। स्कूल डायरेक्टर संजय कंबोज और डॉ. अनीता कंबोज ¨प्रसिपल तापोश भट्टाचार्य ने स्कूल के संगीत टीचर व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ¨प्रसिपल ने बताया कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के चौमुखी विकास में विशेष भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है।