बच्चों की सफाई का विशेष ख्याल रखें : डॉ. परमार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएमओ डॉ. विजय परमार ने किशोरों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि इन उपायों को अपनाकर बचों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
संवाद सहयोगी, रादौर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएमओ डॉ. विजय परमार ने किशोरों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि इन उपायों को अपनाकर बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिलना चाहिए। वहीं, स्वस्थ रहने के लिए हमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस आयु में बच्चे बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है। अभिभावकों को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए। एमसी भगवतदयाल कटारिया व डॉ. बिमल गर्ग ने कहा कि किशोरावस्था में अभिभावकों को अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी आयु में बच्चे अपने रास्ते से भटक सकते हैं। उन्हें अच्छे संस्कार देने चाहिए। तभी बच्चे बड़े होकर अपना विकास कर सकते हैं।