Move to Jagran APP

11 राउंड तक स्पीकर को छूटा रहा पसीना, 12वें में मिली थी बढ़त

जगाधरी सीट पर भले ही भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। 11 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी के प्रश्न छूटे रहे। 12वे राउंड पर जाकर उनको बढ़त मिलनी शुरू हुई। ग्रामीण एरिया में उनको कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान टक्कर दे रहे थे तो शहर में आते ही बसपा प्रत्याशी आदर्शपाल सिंह ने कड़ी टक्कर दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:00 AM (IST)
11 राउंड तक स्पीकर को छूटा रहा पसीना, 12वें में मिली थी बढ़त
11 राउंड तक स्पीकर को छूटा रहा पसीना, 12वें में मिली थी बढ़त

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी सीट पर भले ही भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। 11 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी के प्रश्न छूटे रहे। 12वे राउंड पर जाकर उनको बढ़त मिलनी शुरू हुई। ग्रामीण एरिया में उनको कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान टक्कर दे रहे थे तो शहर में आते ही बसपा प्रत्याशी आदर्शपाल सिंह ने कड़ी टक्कर दी। भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बढ़ने पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जश्नन में पटाखे चलने लगे थे। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी आखिर तक काउंटिग हाल में जमे रहे। जबकि अन्य प्रत्याशी कुछ ही राउंड के बाद वहां से निकल गए। जीत के बाद कंवरपाल ने सबसे पहले विजयी जुलूस निकाला। खेड़ा मंदिर जगाधरी पर जाकर शीश नवाया।

loksabha election banner

आरओ की जुबान फिसली

मतगणना केंद्र में माइक से मतों के बारे में बताते हुए रिटर्निंग आफिसर की जुबान फिसल गई। अधिकारी 15966 को एक लाख 59 हजार बोल दिया। ये सुनकर सभी हैरान हो गए। बाद में इसका सुधार किया। काउंटिग का काम धीमी गति से चला। जिस कारण रिजल्ट देरी से घोषित हुआ। पहला रूझान 10 बजे के बाद आया।

राउंड वाइज

राउंड अकरम खान कंवरपाल आदर्शपाल सिंह

1. 6995 2856 1246

2. 5101 3351 1184

3. 3870 4443 1489

4. 4568 2836 2000

5. 3808 2941 3449

6. 3322 4891 2876

7. 2336 2810 3416

8. 2786 2441 3400

9. 2790 2915 3912

10. 1454 2986 4451

11. 1335 4527 3003

12. 2311 5613 2893

13. 1664 5167 2293

14. 1180 4288 2831

15. 1608 4944 1844

16. 2516 4647 3045

17. 2166 4147 4040

18. 50003 66376 47988

जगाधरी विधानसभा से किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट प्रत्याशी पार्टी वोट

कंवरपाल भाजपा 66278

अकरम खान कांग्रेस 49941

आदर्शपाल सिंह बसपा 47938

बलजीत शर्मा इनेलो 860

अर्जुन सिंह जजपा 2338

नरेश कुमार 460

प्रवीण कुमार 270

रणजीत सिंह 307

जगदीप सिंह 370

योगेश सेठी निर्दलीय 641।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.