Move to Jagran APP

20 तक नहीं चली शुगर मिल तो होगा बड़ा आंदोलन : सुभाष

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला और जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में रविवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर के प्रबंधक डीपी ¨सह से मिला। शुगर मिल को 20 नवंबर तक चलाने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:08 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:08 AM (IST)
20 तक नहीं चली शुगर मिल तो होगा बड़ा आंदोलन : सुभाष
20 तक नहीं चली शुगर मिल तो होगा बड़ा आंदोलन : सुभाष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला और जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में रविवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर के प्रबंधक डीपी ¨सह से मिला। शुगर मिल को 20 नवंबर तक चलाने की मांग की।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला ने कहा शुगर मिल जल्दी चलने से किसान अपनी गेहूं की बिजाई ठीक समय पर कर सकेंगे। अगर 20 नवंबर को शुगर मिल नहीं चला तो किसानों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। किसान पहले ही आर्थिक स्थिति मे तंगी से जूझ रहा है। ओलावृष्टि से सारी फसल खराब हो गई है। जिला के प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि 29 अक्टूबर को गन्ना कंट्रोल बोर्ड की जो मी¨टग चंडीगढ़ में हुई थी, जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शामिल थे वह मी¨टग भी बे नतीजा रही। कृषि मंत्री ने मिल चलाने के आदेश न देकर बात को गोलमोल कर दिया। रादौर क्षेत्र के पुरे एरिया में गन्ना ओलावृष्टि के कारण खत्म हो गया है। धान की फसल जो नष्ट हुईं उसका सर्वे भी आज तक सरकार कर रही है। ये सरेआम किसानों के साथ भद्दा मजाक है। किसानों का मूर्ख बनाया जा रहा है। 20 तारीख तक शुगर मिल नहीं चला तो एक बैठक बुलाकर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रतन मान के नेतृत्व में आंदोलन करना पड़ेगा। मौके पर सुभाष शर्मा, रामपाल, सुरजीत ¨सह खुर्दी, गुरनाम ¨सह, विजयपाल गुलौली ,भानु प्रकाश दामला, पवन गोयल दामला, रामपाल आदि किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.