Move to Jagran APP

जीवन में लक्ष्य बनाकर चलेंगे तो मिलेगी सफलता : सुरेंद्र कौर

जागरण संवाददाता यमुनानगर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर -17 में पूर्व अंतरराष्ट्रीय महि

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:02 AM (IST)
जीवन में लक्ष्य बनाकर चलेंगे तो मिलेगी सफलता : सुरेंद्र कौर
जीवन में लक्ष्य बनाकर चलेंगे तो मिलेगी सफलता : सुरेंद्र कौर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर -17 में पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, अर्जुन अवार्डी डीएसपी सुरेंद्र कौर ने वीरवार को स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा आयोजित एक छोटी सी मुलाकात नामक कार्यक्रम में भाग लिया। सुरेंद्र कौर ने 2004 एशिया हॉकी कप दिल्ली में स्वर्ण पदक, 2002 में आयोजित वूमेंस चैंपियंस चैलेंज में कांस्य पदक व 2006 एशियन गेम्स दोहा में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2009 में सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक संजय कांबोज, डा अनिता कंबोज, पूर्व जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार साहनी, प्रिसिपल तपोश भट्टाचार्य, कोच विशाल बक्शी, सचिन पंजेटा व विशाल कुमार ने उनका स्वागत किया। सुरेंद्र कौर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके साथ अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति सदैव एकाग्र रहना चाहिए। उन्होंने भी खेल जीवन में कड़ा अभ्यास करके सफलता को प्राप्त किया। वह दिन में सात से आठ घंटे तक मैदान पर प्रेक्टिस किया करती थी। इसी मेहनत के फल स्वरूप उन्होंने 2004 में हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता। इसी मेहनत से वह भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान भी बनी। स्कूल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मणि कंबोज जैसन और नेशनल लेवल के खिलाड़ियों वैशाली शर्मा, एकांश पंजेटा, पार्थ शर्मा, धीरेन सैनी, अबीर बक्शी, माही छाबड़ा, सान्वी अरोड़ा, कृष्णा, अनन्य, आरव, यश व कृष्णा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.