खेल उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का जौहर
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर डॉ. अनीता कंबोज व जिला सचिव भाजपा महिला मोर्चा सीमा गुलाटी ने मेले का शुभारंभ किया। सबसे पहले स्कूल के नर्सरी के छात्रों ने अभिभावकों के सामने मार्च पास्ट की। उसके बाद योगा व कराटे टीम ने अभिभावकों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों की रेस में नर्सरी क्लास ने फिश रेस में भाग लिया। इसमें लड़कों के वर्ग में अगमजोत ने प्रथम स्थान पायस ने द्वितीय व अर्णव गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में अद्रिका ने प्रथम देवांशी ने द्वितीय व नियति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने ट्रैक रेस में भाग लिया गया। इसमें कि अनुराग प्रथम, विधान द्वितीय व सात्विक और शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में अनया प्रथम नवरूप द्वितीय व काशवी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार कमांडो रेस में हिरल प्रथम, वाणी द्वितीय व प्रियांशी तनिष्का, काशवी तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में श्रेयांश ने प्रथम जयेश ने द्वितीय व अक्षत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल उत्सव में अभिभावकों ने भी भाग लिया। महिलाओं की 100 मीटर रेस में मिस हरजिदर प्रथम, मिस रुचि द्वितीय स्थान पर रही। उसी प्रकार ग्रैंड पैरेंट्स की म्यूजिकल चेयर में जगदीश खेरा, प्रथम लीला शर्मा द्वितीय तथा सरोज तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मिस्टर दिनेश, अभिषेक, मोहित, राजीव सिगला, विशाल, सचिन, विशाल कुमार मौजूद रहे।