विद्यार्थियों ने स्कूल में लगाई जैविक सब्जियों की प्रदर्शनी
बिलासपुर के सरकारी स्कूल में कल्पना चावला विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों ने जैविक सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:19 AM (IST)
विद्यार्थियों ने स्कूल में लगाई जैविक सब्जियों की प्रदर्शनी
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिलासपुर के सरकारी स्कूल में कल्पना चावला विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों ने जैविक सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने जैविक खाद व जैविक कीटनाशकों के प्रयोग से इन सब्जियों को उगाया। इनमें घीया, पालक, तोरी, कद्दू, धनिया, मैथी को शामिल किया। विद्यार्थियों ने बताया कि ये सब्जियों के प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्लब की संयोजक सुमन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित करती है। जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। मौके पर सुदेश, धर्मपाल, रीना, राकेश, प्रदीप उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें