कबड्डी प्रतियोगिता में छाए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में खूब दमखम दिखाए। कक्षा छठी के वंश व सागर और कक्षा सातवीं के भीष्म ने राज्य स्तर पर कबड्डी खेलकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 06:17 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में खूब दमखम दिखाए। कक्षा छठी के वंश व सागर और कक्षा सातवीं के भीष्म ने राज्य स्तर पर कबड्डी खेलकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन होनहार खिलाड़ियों ने अब प्रो कबड्डी एसोसिएशन ऑफ इंडिया-2020 में अपना स्थान बनाया। खिलाड़ियों की इस शानदार जीत पर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अव्वल स्थान पर रहे खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया गया। कोच चंद्रपाल को प्रो कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बेस्ट कोच का सम्मान दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें