विद्यार्थियों को पर्यावरण को बचाने के लिए किया प्रेरित
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम स्वच्छता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को जैव विविधता व संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम स्वच्छता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को जैव विविधता व संरक्षण के बारे में जागरूक किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने बताया कि जैव विविधता का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। पोस्टर मेकिग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वंय सेवकों ने अपने पोस्टर व लेखन से अन्य विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिग में दिलप्रीत कौर प्रथम, लगन कांबोज द्वितीय व अभिषेक लुथरा तृतीय स्थान पर रहे तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मानवी गोयल प्रथम, लगन कांबोज द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप