विद्यार्थियों ने जुंबा डांस से मोहा अभिभावकों का मन
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसका सबसे बड़ा माध्यम हमारी खेलकूद प्रतियोगिताएं हैं। इसी उद्देश्य के साथ ब्लूमबर्ग स्कूल ने अपना पहला वार्षिक खेलोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया। मुख्यातिथि तिलक विनायक बेला विनायक एवं चिराग विनायक ने संयुक्त रूप से रंगीन गुब्बारों को हवा में उड़ाकर खेलोत्सव का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसका सबसे बड़ा माध्यम हमारी खेलकूद प्रतियोगिताएं हैं। इसी उद्देश्य के साथ ब्लूमबर्ग स्कूल ने अपना पहला वार्षिक खेलोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया। मुख्यातिथि तिलक विनायक, बेला विनायक एवं चिराग विनायक ने संयुक्त रूप से रंगीन गुब्बारों को हवा में उड़ाकर खेलोत्सव का शुभारंभ किया। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने जुंबा डांस कर अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे फ्राग रेस, बनाना रेस, गारलैंड रेस आदि में बच्चों ने अपनी क्षमता, उत्साह एवं दमखम का प्रदर्शन दिया।
सभी प्रतियोगिताओं के बाद स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्राओं ने अभिनय गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या रंजू शर्मा ने अभियान फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में बताया। सभी को इस अभियान का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि स्वयं को, परिवार को एवं देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। चिराग विनायक जनरल सचिव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थियों को खेलकूद संबंधित विभिन्न गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए।