वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
यमुनानगर : मुकंदलाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी का वार्षिक उत्सव मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष सेठ अशोक कुमार तथा सेठ विजय कुमार मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता सेठानी श्यामा ने की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंदलाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी का वार्षिक उत्सव मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष सेठ अशोक कुमार तथा सेठ विजय कुमार मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता सेठानी श्यामा ने की।
प्रधानाचार्या शशि बाटला ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्नेह -स्नेह एक उद्दात भावना जो लगाव व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। स्नेह आपसी जुड़ाव का प्रतीक है। आज की भागमभाग तथा तनाव युक्त जिंदगी में हमे स्फूर्ति तथा ऊर्जा से भरकर आशावादी बनाती है। विद्यालय की पत्रिका स्वराज का विमोचन किया गया7 उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने शिक्षा , खेल तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त किया। नर्सरी कक्षा के छात्रों ने 'शेक शेक योर बॉडी' कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए आपसी सौहार्द का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका स्वराज का विमोचन किया गया। उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने शिक्षा , खेल तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त की। सेठ अशोक कुमार जी ने 'स्नेह की अनुभूति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा कर इसे मनोरंजक एवं प्रेरक बताया। प्री- नर्सरी के बच्चों ने प्रकृति के छोटे-छोटे प्राणियों का प्रतिरूप धारण कर सर्वशक्तिमान ईश्वर के अथाह प्रेम के प्रति धन्यवाद किया।