तकनीक से अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं विद्यार्थी : राहुल खन्ना
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की तरफ से शनिवार को विद्यार्थियों में तकनीक के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिए अंग्रेजी साहित्य पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की तरफ से शनिवार को विद्यार्थियों में तकनीक के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिए अंग्रेजी साहित्य पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साक्षी व दीक्षा एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष, योगेश व सुजाता एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की टीम प्रथम रही। मनीषा व प्रियंका एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सुरभि व अनामिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु कुमार व कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने विजयी टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पहले विद्यार्थी सिर्फ पुस्तक पढ़ कर ही ज्ञानार्जन करते थे। परंतु बदलते परिवेश में विद्यार्थी तकनीक का उचित उपयोग उनके ज्ञान बढ़ा सकते हैं। मंच का संचालन डॉ. सुमिता कंवर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ऋतु कुमार, डॉ. मीता मलिक एवं प्रो. सुनीता कपूर मौजूद रहे।