दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में किया जागरूक
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में डॉ. दीपमाला व डॉ. अमनदीप बतरा की अध्यक्षता में महिला थाना यमुनानगर से दुर्गा शक्ति स्टॉफ ने विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति ऐप के बारे जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 09:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में डॉ. दीपमाला व डॉ. अमनदीप बतरा की अध्यक्षता में महिला थाना यमुनानगर से दुर्गा शक्ति स्टॉफ ने विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति ऐप के बारे जागरूक किया गया। हैड कांस्टेबल फरजाना एवं कांस्टेबल रिपी ने बताया कि कैसे इस ऐप की सहायता से हमारी पुलिस किसी भी समस्या के दौरान आप तक केवल कुछ ही समय में अपनी मदद पहुंचा सकती है। ऐप को प्रयोग करने के लिए आपके फोन का जीपीएस ऑन होना जरूरी है ताकि मुश्किल के वक्त आपकी लोकेशन पुलिस के हेल्पलाइन नंबर तक पहुंच जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें