Move to Jagran APP

बिन दुल्हन लौटी बरात, अफसर आए तो रंग में पड़ा भंग

यमुनागर में सरहिंद से बरात आई थी। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इसी दौरान अधिकारी पहुंचे और लड़की की उम्र के दस्तावेज मांगे। लड़की नाबालिग निकली।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:19 PM (IST)
बिन दुल्हन लौटी बरात, अफसर आए तो रंग में पड़ा भंग
बिन दुल्हन लौटी बरात, अफसर आए तो रंग में पड़ा भंग

जेएनएऩ, यमुनानगर। वर्कशॉप रोड पर एक बैंक्वेट हाल में की जा रही नाबालिग लड़की की शादी को सोमवार देर रात जिला प्रशासन ने रुकवा दिया। परिजनों के दिखाए दस्तावेजों के अनुसार लड़की की उम्र 16 साल थी। इसके बाद पंजाब के सरहिंद से आई बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

loksabha election banner

महिला एवं बाल विकास संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर व सहायक देवेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशॉप रोड पर एक निजी पैलेस में नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ की तो पता चला कि लड़की शहर के गुरुनानक पुरा की रहने वाली है। उसकी शादी पंजाब के सरहिंद में रहने वाले लड़के के साथ होनी है। लड़की के परिजनों ने जो दस्तावेज दिखाए उनमें लड़की की उम्र 16 साल थी।

उन्होंने तुरंत लड़की के परिजनों के शादी रुकवाने के निर्देश दिए। इस दौरान लड़के वाले बरात लेकर भी आ चुके थे। टीम ने लड़की के परिजनों को सख्त निर्देश दिए कि जब तक लड़की की उम्र 18 साल नाहीं हो जाती तब तक उसकी शादी नहीं की जाएगी। टीम ने लड़की के परिजनों से लिखित में लिया कि वे 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले लड़की की शादी नहीं करेंगे। इसके बाद टीम ने बरात को वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.