आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पथराव, कार भी तोड़ी, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा कुछ लाेगों ने एक आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने उसकी कार भी तोड़ दी। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाला।
यमुनानगर, जेएनएन। हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा में देर रात कुछ लोगों ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता के घर पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने माैके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। अब पुलिस ने आज दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया है। अभी इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार पुराना हमीदा में आरएसएस कार्यकर्ता सुमन के घर पर बुधवार देर रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जब सुमन इसका विरोध जताने घर से बाहर निकले तो आरोपितों ने उनके साथ हाथापाई की। मामला देर रात को हमीदा चौकी में पहुंचा, जहां पर सुमन ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी।
सुमन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से विशेष समुदाय के लोग जब भी उनके पास से गुजरते थे तो कोई न कोई टिप्पणी करते थे। हर बार वह इसकी अनदेखा कर देते थे। इसके अलावा ये लोग उनसे पुरानी रंजिश भी रखते हैं। इसी के चलते बुधवार देर रात कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया। इन लाेगों ने उनकी कार को तोड़ दिया और उनके साथ हाथापाई भी की। इसकी शिकायत उन्होंने हमीदा चौकी में दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर पहले भी दो समुदायों में विवाद हो चुका है। विवाद और नहीं बढ़े इसलिए यहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। विवाद के बाद दोनों पक्षाें के लिए पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने उनको समझा-बुझाकर वापस भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए आज थाने बुलाया है।
उधर यमुनानगर के थाना शहर प्रभारी कमलदीप का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हमीदा में स्थिति शांतिपूर्ण है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा
यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी
यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्वर्णिम युग का अंत
यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्म होगा यह virus
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें