लंबे समय तक हिट रहने के लिए फिट रहें खिलाड़ी : संदीप ¨सह
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शनिवार को मारकंडा नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय दीपक चड्डा मेमोरि
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शनिवार को मारकंडा नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय दीपक चड्डा मेमोरियल एथलेटिक मीट शुरू हो गई। जिसकी शुरूआत भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप ¨सह, प्रधान यशपाल वधवा और प्राचार्य डा. अशोक चौधरी ने की। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए पूर्व कप्तान संदीप ¨सह ने कहा कि खिलाड़ियों को लंबे समय तक हिट रहने के लिए स्वयं को फिट रखना होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सोच बेहतर प्रदर्शन की होनी चाहिए ना कि ईष्र्या व द्वेष की। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भविष्य बनाने के अनेकों अवसर हैं और इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे व जंकफूड से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ. भूपेन्द्र ¨सह ने वार्षिक खेल उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रेमनाथ गंभीर, मलिक विजय आनंद, प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी, प्रो. एसएस काजल, प्रो. चूहड़ ¨सह, भावना बंसल, प्रो. साधना कोहली, प्रो. जवाहर लाल, प्रो. हरपाल सैनी मौजूद रहे।
800 मीटर रेस में हैप्पी ने मारी बाजी
पहले दिन खेली गई प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे। 800 मीटर रेस में हैप्पी ने पहला, निहाल ¨सह ने दूसरा और अशोक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 6 हजार मीटर में लवप्रीत ¨सह ने पहला, जोगा ¨सह ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 लड़कियों की रेस में काजल ने पहला, मोना ने दूसरा और शीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। शार्टपुट लड़कियों में ज्योति ने पहला, रीना ने दूसरा और नीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की डिस्कस थ््राो में भी ज्योति, रीना और नीशा पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर लड़कों की रेस में अजय राणा ने पहला, ईशप्रीत दूसरा और जोगा ¨सह ने तीसरा स्थान हासिल किया।