Move to Jagran APP

वो कमीशन के लिए, हम मिशन के लिए करते राजनीति : मनोहर

कांग्रेस की खस्ताहाल के लिए उसकी परिवारवाद की राजनीति जिम्मेदार है। परिवारवाद की राजनीति पर चलकर प्रदेश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। वे कमीशन के लिए और हम मिशन के लिए राजनीति करते हैं। अखंडता के लिए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों का होना जरूरी है। ये शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 06:40 AM (IST)
वो कमीशन के लिए, हम मिशन के लिए करते राजनीति : मनोहर
वो कमीशन के लिए, हम मिशन के लिए करते राजनीति : मनोहर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कांग्रेस की खस्ताहाल के लिए उसकी परिवारवाद की राजनीति जिम्मेदार है। परिवारवाद की राजनीति पर चलकर प्रदेश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। वे कमीशन के लिए और हम मिशन के लिए राजनीति करते हैं। अखंडता के लिए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों का होना जरूरी है। ये शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहे। रविवार शाम वे पेपर मिल ग्राउंड में यमुनानगर विधानसभा से प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आज वही पार्टी अपना वजूद कायम रख सकती है, जो समाज और देश के लिए काम करती है। उनका यमुनानगर के साथ पुराना नाता है। वर्षो यहां रहकर कार्य किया। समस्याओं को वे भलीभांति जानते हैं। यमुनानगर में दूर की गई समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर नीति और सैकड़ों सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इससे भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा अंकुश लगा है। भाजपा उम्मीदवार घनश्याम दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिखाए गए विश्वास पर पूरा खरा उतरेंगे। लोगों से अपील कि निष्पक्ष होकर मतदान जरूर करें।

जनता के वोट ही लोकतंत्र की ताकत

जनता के वोट में ही लोकतंत्र की ताकत है। आपका हर वोट प्रदेश और इस महान देश के भविष्य का फैसला करेगा। 2022 तक यमुनानगर विधानसभा में इतने विकास कार्य करवा देंगे कि जगाधरी की लोग मिशाल दिया करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में इनेलो और कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री रतनलाल कटारिया, सधौरा से प्रत्याशी बलवंत सिंह, नगर निगम मेयर मदन चौहान, मलिक रो•ाी आनंद, राजेश सपरा, भारत भूषण जूयाल, राकेश त्यागी, अशोक महंदिरत्ता, करणेश शर्मा, पवन बिट्टु, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, राम निवास गर्ग, गिरीश पुरी, डॉक्टर हर्ष शर्मा, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग, सभी पार्षद , मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदी, तुलसी गोस्वामी, जय प्रकाश कंबोज, विभोर पहुजा, कृष्ण सिगला, नितिन कपूर, रोचक गर्ग , मोहित गेरा, सभी मंडल महामंत्री आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.