भाई दूज पर दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए चलेंगी विशेष बसें
रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि शुक्रवार को भाई दूज के अवसर पर लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लंबे रूट पर रोडवेज विशेष बसें चलाएगा। दिल्ली के लिए 70 व चंडीगढ़ के लिए 40 बसें चलाए जाने की बात कही गई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि शुक्रवार को भाई दूज के अवसर पर लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लंबे रूट पर रोडवेज विशेष बसें चलाएगा। दिल्ली के लिए 70 व चंडीगढ़ के लिए 40 बसें चलाए जाने की बात कही गई है।
भाई दूज पर लाखों लोग अपनी बहनों व बुआ के घर उपहार लेकर उनसे मिलने जाते हैं। बहन भाइयों के लिए व्रत रखती हैं और उन्हें टीका करती हैं। रक्षा बंधन व भाई दूज जैसे पर्वो पर रोडवेज की अग्निपरीक्षा होती है। क्योंकि यात्रियों के साथ-साथ सामान भी होता है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि भाई दूज पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। खासकर दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे रूट पर। अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा सवारी दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर होती है। इसलिए दिल्ली के लिए 70 व चंडीगढ़ के लिए 40 बसें चलाए जाने का लक्ष्य रखा है।
25 इंस्पेक्टरों की लगाई ड्यूटी
चालक रास्ते में सवारियों को ठीक से बिठा रहे हैं या नहीं अन्यथा खाली ही दौड़ा रहे हैं, ये जानने के लिए रोडवेज ने इंस्पेक्टरों की ड्यूटी भी लगाई है। 25 इंस्पेक्टर अपनी-अपनी टीमों के साथ विभिन्न रूटों पर तैनात रहेंगे। ये बसों को रोक कर उनकी चे¨कग करेंगे। यदि किसी चालक, परिचालक की लापरवाही मिली तो तुरंत जीएम को सूचना दी जाएगी।
यात्रियों की सुविधा अनुसार बसें चलाएंगे : पाठक
रोडवेज जीएम र¨वद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली के लिए 70 व चंडीगढ़ के लिए 40 बसें चलाई जाएंगी। लोकल रूट पर भी जहां यात्री ज्यादा मिलेंगे वहां बस भेज दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हड़ताल के दौरान सफर नहीं करने वाले वापस मांग रहे पैसे
16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर थे। हड़ताल से पहले काफी लोगों ने इस दौरान गुड़गांव व दिल्ली जाने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बु¨कग करवाई थी, लेकिन इसी दौरान हड़ताल हो गई जिस कारण ये लोग रोडवेज बसों में सफर नहीं कर सके। अब इन लोगों ने रोडवेज से अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए हैं। ये लोग जीएम कार्यालय में ईमेल भेज कर टिकट के पैसे रिफंड करने की मांग कर रहे हैं। रोडवेज जीएम र¨वद्र पाठक का कहना है कि टिकट के पैसे रिफंड करने के लिए अर्जी आ रही है। जो यात्री हड़ताल के दौरान सफर नहीं कर सके उनके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।