Move to Jagran APP

ऐतिहासिक रही जींद की रैली : कंवरपाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद युवा हुंकार रैली के लि

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 03:01 AM (IST)
ऐतिहासिक रही जींद की रैली : कंवरपाल
ऐतिहासिक रही जींद की रैली : कंवरपाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद युवा हुंकार रैली के लिए विस अध्यक्ष कंवरपाल ने अनाज मंडी जगाधरी से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। कार्यकर्ताओं को नाश्ता कराने के बाद दोपहर का भोजन भी साथ देकर भेजा गया।

loksabha election banner

सरपंच की बाइक पर विस अध्यक्ष रवाना हुए, जबकि विधायक यमुनानगर घनश्यामदास अरोड़ा बुलेट पर गए।

विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि रैली ऐतिहासिक रही। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर जोश था। यमुनानगर विधान सभा से भी विधायक घनश्याम अरोड़ा के नेतृत्व में करीब एक हजार मोटरसाइकलों का काफिला शामिल हुआ। विधायक खुद बुलेट मोटरसाइकिल पर जींद के लिए रवाना हुए। विधायक ने पत्रकारों को बताया की पूरे •िाले की चारों विधान सभाओं से लगभग चार हजार बाइक पहुंची। भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ी है। सरकार की ओर से चलाई गई योजना से आज आमजन भाजपा से जुड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ते में किसी को कोई दिक्कत न आए, इसलिए एक एंबुलेंस का भी इंत•ाम किया गया है, जो बाइक के साथ चलेगी। इसके साथ ही एक गाड़ी में खाने की सामग्री और एक गाड़ी में मकैनिक साथ चलेगा, ताकि अगर कोई मोटरसाइकिल खराब होती है, तो उसकी मरम्मत तभी की जा सके।

रादौर से युवा रैली में भाग लेने के लिए रादौर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता बाइक से रवाना हुए। कार्यकर्ताओं को नई अनाज मंडी रादौर से विधायक श्याम¨सह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी से पूर्व विधायक श्याम¨सह राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की। विधायक श्याम¨सह राणा ने कहा कि अब तक की सबसे बडी रैली है। सरकार की लोकप्रियता को साबित करेगी। रैली में प्रदेश के सभी जिलों से लाखों की संख्या में लोग रैली में पहुंच रहे है। भाजपा ने प्रदेश के लोगों को स्वच्छ प्रशासन देकर भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। प्रदेश में बेरोजगार युवकों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर भाजपा ने पक्षपात की नीति क ो जड़ से समाप्त किया है। इस अवसर पर विधायक श्याम¨सह राणा, मंडल प्रधान विनोद ¨सगला, नरेन्द्रराणा सरपंच तिगरा, जोगिन्द्र छोटाबांस, सुरजीत¨सह ढिल्लों, शालू मेहता, भगवतदयाल कटारिया, विनीश राणा, राजकुमार शर्मा, धर्मबीर दारसी, जयनारायण सढूरा, मनजीत पंजेटा, राजकुमार घिलौर आदि थे।

1111 कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ गए साढौरा के विधायक

सरस्वतीनगर : साढौरा के विधायक बलवंत ¨सह के नेतृत्व में 1111 मोटरसाइकिल का काफिला कस्बे से गया। कस्बे में पहुंचने पर रमेश चौहान पुनीत ¨बदल जस¨वदर अंबली अमन बाल छप्पर आदि ने काफिले का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। युवा इस काफिले में शामिल हुए। विधायक बलवंत ¨सह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाइक पर अनुशासन में व ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए चले। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते आज आमजन भाजपा से जुड़ रहा है। हुंकार रैली हरियाणा में एक नया इतिहास रचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.