प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने मां को पीटा, केस दर्ज
ढाकवाला की सलोचना ने अपने बेटे मुकेश पर पीटने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी उनमें कई बार मारपीट हो चुकी है। उसमें मुकेश को गिरफ्तार किया गया था।
जासं, यमुनानगर : ढाकवाला की सलोचना ने अपने बेटे मुकेश पर पीटने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी उनमें कई बार मारपीट हो चुकी है। उसमें मुकेश को गिरफ्तार किया गया था।
ढाकवाला के डॉ. ऋषिपाल के दो बेटे हैं। एक बेटा आर्मी में है, तो दूसरा मुकेश घर पर रहता है। मुकेश का पिता और मां के साथ विवाद रहता है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। मंगलवार को मुकेश घर पर आया, तो उसकी मां सलोचना के साथ बहस हो गया। विरोध करने पर उसने मां के साथ ही मारपीट की। छछरौली थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है।
कहा-सुनी में व्यक्ति को पीटा
जासं, यमुनानगर : बूड़िया के उदयवीर के साथ गांव नत्थनपुर में मारपीट हुई। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर को वह नत्थनपुर गया था। वहां पर उसे शहजादवाला के रविद्र, तेलीपुरा का सागर, जैयधरी का सचिन व भूरा, रामपुर खादर का नितिन व कोडक का अंकुर मिले। यहां उनके बीच कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। डंडों से उस पर हमला बोल दिया। उसमें वह जख्मी हो गया। छछरौली थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें मारपीट हुई। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया।