राजकीय सम्मान के साथ हुआ सिपाही का अंतिम संस्कार
सेना में सिपाही के पद तैनात गुरप्रीत सिंह (31) निवासी खेड़ी लक्खा सिंह का मंगलवार को उनके गांव में निधन हो गया।
संवाद सहयोगी, रादौर : सेना में सिपाही के पद तैनात गुरप्रीत सिंह (31) निवासी खेड़ी लक्खा सिंह का मंगलवार को उनके गांव में निधन हो गया। बुधवार को सिपाही गुरप्रीत सिंह के शव का उनके पैतृक गांव खेड़ी लक्खासिंह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी ने सैनिक के शव को सलामी दी। वहीं, सेना के फॉर जेके रायफल के जवानों ने भी सिपाही गुरप्रीत सिंह को सलामी दी। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत घर पर छुट्टी आए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार की रात को हृदयगति रूकने के बाद उनका निधन हो गया था। सिपाही गुरप्रीत सिंह एक लड़के व एक लड़की का पिता था और 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे इन दिनों जब्बलपुर में तैनात थे।