Move to Jagran APP

धीमी गति से चल रहे ई-डैशबोर्ड ने बढ़ाए रखी प्रत्याशियों की टेंशन

घर बैठे लोगों को नगर निगम चुनाव की जानकारी देने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा बनाया गया ई-डैशबोर्ड सभी को गुमराह करता रहा। डैशबोर्ड समय पर अपडेट नहीं हो पाया। जिससे चुनाव मैदान में मेयर व पार्षद पद के लिए उतरे प्रत्याशियों समेत अन्य लोगों को ये पता नहीं चल पाया कि कितने प्रतिशत मतदान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:38 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:38 AM (IST)
धीमी गति से चल रहे ई-डैशबोर्ड ने बढ़ाए रखी प्रत्याशियों की टेंशन
धीमी गति से चल रहे ई-डैशबोर्ड ने बढ़ाए रखी प्रत्याशियों की टेंशन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

घर बैठे लोगों को नगर निगम चुनाव की जानकारी देने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा बनाया गया ई-डैशबोर्ड सभी को गुमराह करता रहा। डैशबोर्ड समय पर अपडेट नहीं हो पाया। जिससे चुनाव मैदान में मेयर व पार्षद पद के लिए उतरे प्रत्याशियों समेत अन्य लोगों को ये पता नहीं चल पाया कि कितने प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला प्रशासन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सही तरीके से ट्रे¨नग नहीं दे पाया या फिर एआरओ ने इसे हल्क में लिया। डैशबोर्ड पर कम मतदान को देखकर चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों की टेंशन जरूर बढ़ गई। रविवार को जिन पांच जिलों में नगर निगम के चुनाव हो रहे थे उनमें चुनाव अपडेट करने में यमुनानगर सबसे फिसड्डी रहा।

तीन घंटे बाद भी जीरो ही दिखता रहा मतदान

बूथों पर लगाए गए एआरओ को मोबाइल के माध्यम से समय-समय पर मतदान की अपडेट ई-डैशबोर्ड पर डालनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह साढ़े सात बजे चुनाव शुरू होने के तीन घंटे बाद भी दर्जनों बूथों पर एक भी वोट डला हुआ नहीं दिखाया गया। सुबह 10 बजे तक वार्ड एक के बूथ 1 से 4, 11, 12, वार्ड 4 के बूथ 5 से 15 तक, वार्ड 5 के बूथ 1 से 8 तक, वार्ड 6 के बूथ 1 से 4 तक व 12, 13, वार्ड 7 के बूथ 1 से 8 तक, वार्ड 16 के बूथ 1 से 18 तक, वार्ड 19 के बूथ 1, 2, 3, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, वार्ड 20 के बूथ 10, 11 और वार्ड 22 के बूथ नंबर 1 से 10 तक एक भी वोट डला हुआ नहीं दिखाया गया। वार्ड 16 के बूथ 1 से 18 तक के आंकड़े तो 11 बजकर 12 मिनट के बाद अपडेट किए गए।

सुबह 10.30 बजे तक कुछ ऐसे भी आंकड़े दिखे

वार्ड एक के बूथ 3 राजकीय मिडल स्कूल जड़ौदा में सुबह 10.11 बजे तक एक भी वोट डला हुआ नहीं दिखाया गया। वार्ड 2 के बूथ एक संत थाम्स स्कूल राइट पार्ट छोटी लाइन सिविल लाइन में सुबह 8.51 तक महज 20 वोट डले। वार्ड 11 के बूथ 11 राजकीय स्कूल दड़वा लेफ्ट पार्ट और वार्ड 12 के बूथ 8 श्री कृष्णा हाई स्कूल तीर्थ नगर में 9.06 बजे तक 25-25 वोट ही डले। वार्ड 19 के बूथ 8 स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल यमुनानगर में सुबह 9.25 बजे तक महज 10 वोट ही डले हुए दिखाए गए। इसी तरह दोपहर 12 बजे वार्ड 2 के बूथ 1 से 10 तक सुबह 10.43 बजे के आंकड़े दिखाए जा रहे थे। वार्ड 3 के बूथ 6 से 12 तक सुबह 10.51 बजे तक, वार्ड 12 के बूथ 4 से 8 तक सुबह 11.04 बजे तक, वार्ड 19 के बूथ 1, 2, 3 के सुबह 11.07 बजे तक, वार्ड 21 के बूथ 3 से 14 तक सुबह 10.47 बजे तक तथा वार्ड 22 के बूथ 1 से 10 तक में सुबह 11.06 बजे तक के आंकड़े दर्शाए जा रहे थे।

अधिकारी भी इसी से जुटाते रहे आंकड़े

चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों की लापरवाही से डैशबोर्ड अपडेट नहीं रहा जिस कारण लोगों को गलत जानकारी मिलती रही। दोपहर एक बजे तक कई बूथों पर 35 से 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था लेकिन डैशबोर्ड पर उसे 20 से 25 प्रतिशत ही दिखाया गया। डैशबोर्ड पर साफ-साफ अक्षरों में लिखा गया था कि इसे एआरओ से मिले आंकड़ों के आधार पर अपडेट किया जा रहा है। हालांकि अधिकारी भी इसी ई-डैशबोर्ड को देखकर ही आंकड़े जुटाते रहे इसके बावजूद किसी ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं जुटाई। शाम साढ़े 6 बजे हिसार की 180, करनाल की 116, पानीपत की 140 व रोहतक की 151 बूथों पर चुनाव खत्म हो चुका था लेकिन यमुनानगर के आगे जीरो ही दिखता रहा।

सुपरवाइजर व्यस्त हैं : एडीसी

एडीसी केके भादू ने बताया कि सुपरवाइजर को डैशबोर्ड अपडेट करना है। वे ईवीएम को जमा करवाने में व्यस्त हैं। ईवीएम जमा होने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.