Move to Jagran APP

आसमान में छाए बादल, नहीं हुई बरसात, गर्मी बरकरार

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:10 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:08 AM (IST)
आसमान में छाए बादल, नहीं हुई बरसात, गर्मी बरकरार
आसमान में छाए बादल, नहीं हुई बरसात, गर्मी बरकरार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार सुबह आसमान में काले बादल भी छाए। कहीं कहीं छिटपुट बूंदे भी गिरी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। कयास लगाया जाने लगा कि बरसात होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी परंतु ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर में ही फिर से तेज धूप निकल गई। गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज से चार दिन ओर रूलाएगी गर्मी :

loksabha election banner

रविवार से बुधवार तक तापमान में ओर भी ज्यादा वृद्धि होने वाली है। इस गर्मी में अभी तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक गया है। परंतु रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री, सोमवार व मंगलवार को 43 डिग्री रहेगा जिससे गर्मी ओर भी ज्यादा तेज पड़ेगी। साथ में लू भी लोगों को झुलसाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी परंतु न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ जाएगा। इससे गर्मी रात को भी लोगों को बेहाल करेगी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बरसात होने की संभावना जताई है जिससे तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आ सकती है। तापमान कम होने से लोगों को कुछ समय के लिए सुहावने मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा। शीतल पेय की मांग बढ़ी :

गर्मी बढ़ने से बाजार में नींबू पानी, कोल्ड ड्रिक, जूस की मांग बढ़ गई है। नींबू पानी की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। परंतु इन्हें पीने के बाद लोगों को कुछ देर तक तो राहत मिलती है इसके बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है। तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाया में खुद को राहत देने की कोशिश करते हैं। ये रहेगा एक सप्ताह का तापमान : दिन अधिकतम न्यनूतम

रविवार 42 26

सोमवार 43 25

मंगलवार 43 25

बुधवार 42 27

बृहस्पतिवार 36 26

शुक्रवार 34 24 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.