Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में हैरान करने वाला मामला, महिला को बच्चा होने की दवाई देने की बात कह ले गया होटल, फिर किया दुष्कर्म

    Updated: Thu, 09 Oct 2025 03:33 PM (IST)

    जागरण संवाददाता.यमुनानगर शहर की कालोनी निवासी 26 वर्षीय महिला के साथ रिश्तेदारी के ही युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित उसे थाना छप्पर में एक होटल पर लेकर ...और पढ़ें

    Hero Image

    महिला को बच्चा होने की दवाई देने की बात कह होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर शहर की लोनी निवासी 26 वर्षीय महिला के साथ रिश्तेदारी के ही युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित उसे थाना छप्पर में एक होटल पर लेकर गया। जहां उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के निकाह को कई वर्ष बीत चुके हैं। उसे कोई बच्चा नहीं हो रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात तिकौना चौक पर बूड़िया निवासी मुन्नवर के साथ हुई। जिसने उसे कहा कि वह मौलवी है। वह उसे दवाई देगा।

    जिससे वह उसकी बातों में आ गई। चार अक्टूबर को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उसे एक होटल में लेकर गया। जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

    होश में आने पर महिला को पता लगा तो आरोपित उसे धमकी देने लगा। पुलिस ने बताया कि उस समय महिला को आरोपित के बारे में नहीं पता था। अब पता लगा कि दोनों की रिश्तेदारी है। जांच की जा रही है।