खेलों से होता मानसिक विकास : शशि
मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। सातवीं की छात्रा ने कविता वाचन किया। अध्यापिका प्रियंका शर्मा ने मानव जीवन में खेलों की उपयोगिता बताई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 07:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 07:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। सातवीं की छात्रा ने कविता वाचन किया। अध्यापिका प्रियंका शर्मा ने मानव जीवन में खेलों की उपयोगिता बताई।
प्रिसिपल शशि बाटला ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। इससे मानसिक विकास होता है। खेल क्षेत्र में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। योग में पहली कक्षा में अमृत, आयान तान्या, निहारिका का प्रदर्शन उत्तम रहा। स्केटिग में दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों यथा माधव, दिवंशिका, अंशुल, हैरिल ने अच्छी प्रस्तुति दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें